फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बहू ने पुलिस से की ससुर की शिकायत आहत होकर फंदे से लटक कर दी जान

Wed, 27 Aug 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामलक्षन। भृगुसरी गांव में मंगलवार को बहू द्वारा पुलिस से की गई शिकायत के बाद ससुर ने फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, भृगुसरी गांव निवासी 50 वर्षीय चंद्रभान निषाद के दो बेटे पिंटू व मुकेश बाहर रहते हैं। घर पर चंद्रभान की पत्नी आरती अपने बेटे पिंटू की पत्नी लीलावती के साथ रहती हैं। ग्रामीणों ने बताया कि चंद्रभान शराब का आदी था और अक्सर विवाद करता था। सोमवार की रात भी बहू लीलावती से उसकी कहासुनी हुई थी। मंगलवार की सुबह एक बार फिर दोनों के बीच विवाद हुआ।
विज्ञापन

विवाद से नाराज होकर बहू लीलावती रामलक्षन पुलिस चौकी पर पहुंची और ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया। इसकी सूचना जब चंद्रभान को मिली तो उसने गुस्से में घर छोड़ दिया। कुछ देर बाद गांव के बाहर ट्यूबवेल के कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर फैलते ही गांव में मातम छा गया। मृतक की पत्नी आरती का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

सीओ हरिराम यादव ने बताया कि मृतक की बहू ने पुलिस चौकी में शिकायत की थी, जिसके बाद यह घटना घटी है। मामले की जांच की जा रही है और अन्य पहलुओं पर भी पुलिस गौर कर रही है। अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें