फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा सांसद के बुलाने पर नहीं आए, सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा सांसद के बुलाने पर नहीं आए, सस्पेंड
विज्ञापन

सलेमपुर सांसद की शिकायत पर एसपी ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दरोगा को सांसद के प्रोटोकॉल की जानकारी नहीं थी। सांसद की शिकायत पर एसपी ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया। मामला खुखुंदू थाने का है। वहीं, पिछले दिनों भटनी थाने में तैनाती के दौरान लापरवाही करने वाले सलेमपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर क्राइम को भी एसपी ने सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन

सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा शुक्रवार की शाम देवरिया शहर में आए थे। काम निपटाने के बाद वह अपने सलेमपुर आवास जा रहे थे। अभी खुखुन्दू पहुंचे थे कि उनके परिचितों ने रोक लिया। थाने में तैनात दरोगा संजीव राय वाहन चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने सांसद के किसी परिचित का वाहन चालन कर दिया था। सांसद ने दरोगा को बुलाया। दरोगा ने कहा कि सांसद को गरज होगी तो आकर मिलेंगे। यह बात सांसद को नागवार लगी। वहीं से देवरिया लौटकर एसपी से मिले। एसपी को सारी बात बताई। एसपी ने तत्काल दरोगा संजीव राय को सस्पेंड कर दिया। साथ ही हिदायत दी कि भविष्य में इस तरह की गलती न करें। दूसरी तरफ एक सप्ताह पहले खुखुन्दू थाने गए दरोगा स्थानीय लोगों को काफी परेशान करते थे। बताया जा रहा है कि सबसे उलझ जाते थे और कहते थे कि ट्रांसफर करा दो। यही हाल उनका सदर कोतवाली में भी रहा। बैकुंठपुर इलाके में वसूली करते थे। कई लोगों की शिकायत के बाद एसपी ने उन्हें खुखुन्दू थाने भेज दिया था। पांच दिन पूर्व भटनी थानाक्षेत्र में मंदिर में चोरी हो गई थी। उस समय के थाना प्रभारी रहे भीष्मपाल सिंह यादव की इसमें लापरवाही उजागर हुई है। इसके बाद ही वह सलेमपुर कोतवाली में इंस्पेक्टर क्राइम बनाए गए थे। एसपी ने लापरवाही के चलते उनको भी सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें