उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में शनिवार को आई रिपोर्ट में डीएम का पूर्व फालोवर समेत चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाएं गए हैं। ऐसे में संख्या अब तक संक्रमितों की बढ़कर 207 तक पहुंच गई है। संक्रमितों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।
कोरोना का भय बैंककर्मियों और तहसील कर्मियों को सताने लगा है। इसके पहले तहसील का एक कंप्यूटर ऑपरेटर संक्रमित मिल चुका है। भाटपाररानी तहसील के भिंगारी बाजार निवासी 30 वर्षीय युवक केनरा बैंक में काम करता है। जांच में इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इसके साथ बैंक में काम करने वाले और प्रतिदिन जमा निकासी करने वालों में कोरोना का डर बना हुआ है। सलेमपुर नगर के सोनबरसा निवासी 50 वर्षीय शख्स दो माह पहले डीएम देवरिया के यहां फालोअर था।
उसकी तबियत खराब होने पर डीएम ने उसे अपने यहां से हटाकर सलेमपुर स्थित क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया था। वह सलेमपुर में ही संग्रह अमीन कार्यालय में चपरासी है। इनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनके अलावा अन्य लोग शामिल हैं।