फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घांटी बाजार में ट्रांसफार्मर जलने से चार दिनों से अंधेरा

Sat, 24 Aug 2024 03:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
-घांटी बाजार में ट्रांसफार्मर जलने से चार दिनों से अंधेरा
विज्ञापन

-बिजली नही होने से दुकानदारी प्रभावित, लोगों में नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी

भटनी। क्षेत्र के घांटी बाजार में लगे 63 केवीए ट्रांसफार्मर रविवार की रात जल गया। तभी से बाजार में अंधेरा है। बिजली नहीं होने से जहां दुकानदारों की व्यवसाय प्रभावित हो रही है। घरों में लगे सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शोपीस बन गए है। वही शुद्ध पेय जल के लिए लोग तरस गए हैं।
विज्ञापन

घांटी बाजार में लगे 63 केवीए ट्रांसफार्मर से बाजार के अलावा आसपास के घरों में बिजली सप्लाई होती है। रविवार की रात अचानक ट्रांसफार्मर फूंक गया। आधी रात से लोगों के घरों में छाई अंधेरा अभी चार दिन बाद भी खत्म नही हुआ है। गर्मी से बेहाल लोग प्रतिदिन विद्युत उपकेंद्र कार्यालय का चक्कर लगा रहे है। लेकिन हर उन्हें ट्रांसफार्मर की किल्लत होने की बात कह घर भेज दिया जा रहा है। शुक्रवार को दुकानदारों ने एसडीओ अमित सिंह से मुलाकात कर जल्द ट्रांसफार्मर नही मिलने पर आंदोलन करने की बात कही। एसडीओ ने बताया कि देवरिया वर्कशाप पर 63 केवीए ट्रांसफार्मर की किल्लत है। ट्रांसफार्मर उपलब्ध होते ही समस्या समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें