फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मोबाइल चोर को पीटकर लोगों ने पुलिस को सौंपा, साथी भाग निकला

Sat, 24 Aug 2024 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू चौराहे पर ई-रिक्शा चालक का मोबाइल चुरा भाग रहा था चोर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। स्थानीय चौराहे पर ई-रिक्शा चालक का मोबाइल फोन चुराते हुए उसे रंगेहाथ पकड़ लिया गया और फिर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि उसका दूसरा साथी भाग निकला।
विज्ञापन


स्थानीय गांव निवासी विकास कुमार ई-रिक्शा चलाता है। शुक्रवार की सुबह जैसे ही वह ई-रिक्शा लेकर कस्बे में पहुंचा। उसके पास एक युवक आया और कहा चौराहे से बीस गत्ता दवा लानी है, कितने रुपये लोगे। उसने कहा चलिए बताइए कंहा से लानी है, फिर वह ई-रिक्शा पर बैठाकर चौराहे पर ले गया। वहां युवक चालक विकास से मोबाइल फोन बात करने के लिए मांगने लगा। नहीं दिया तो उसने कहा ठीक है फिर तुम जाओ। उसने किराया भी नहीं दिया। इसके बाद फिर उसने खुखुंदू गांव निवासी भीम का ई-रिक्शा लेकर चौराहे पर पहुंचा और मंदिर के पास खड़ा कराकर कहा आइए पैदल चलते हैं। सड़क पार करते समय एक बाइक सवार के पास पहुंचा और झटके से भीम के पाकेट से मोबाइल लेकर बाइक पर बैठ गया। तब तक भीम ने उसे पीछे से कालर पकड़ कर नीचे गिरा दिया। जबकि उसका दूसरा साथी भाग निकला। पकड़े गए चोर की पिटाई कर लोगों ने पुलिस को सौंप दिया है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोर से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें