फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाल्फिन ने जीता रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
डाल्फिन ने जीता रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन

बरहज। मदनपुर कस्बे में रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में डाल्फिन क्रिकेट क्लब ने जीत दर्ज की। कमेटी सदस्यों ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी दी।
बृहस्पतिवार को खेले गए रात्रिकालीन फाइनल मुकाबले में कोटिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित ओवर में कोटिया की टीम मात्र 39 रन ही बना सकी। अंसार ने 18 और साबिर ने सात रन बनाए। डाल्फिन के आफताब चार और फराज ने दो विकेट हासिल किए। जवाबी पारी में डाल्फिन के बल्लेबाजों ने पांच ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन आफ द मैच आफताब और सीरीज फराज को घोषित किया गया। इस दौरान सानिफ, सद्दाम, डबलू, तालिब, फहीम, पिंकू, उमर, सरताज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भैया फुलवरिया ने जमाया ट्रॉफी पर कब्जा
करुअना। क्षेत्र के करमटार शेरखां में शेरा क्लब की ओर से डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में भैया फुलवरिया की टीम ने अमांव को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। प्रसपा जिलाध्यक्ष गिरेंद्र प्रताप यादव ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

खेले गए फाइनल मुकाबले में भैया फुलवरिया की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाए। जवाब में अमांव की टीम 55 रन बनाकर आउट हो गई। मैन आफ द मैच सिक्की, जबकि मैन आफ द सीरीज अभिषेक सिंह रहे। अंपायर शक्ति यादव, बबलू यादव, कमेंटेटर नितीश, शेषनाथ रहे। इस दौरान संतोष यादव, अभिषेक यादव, बिट्टू, सोनू, अजय चौहान, मृत्युंजय, प्रवीण कुमार, विपिन, शिवा, अनिल, शशिकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें