फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकमात्र डाक सेवक ने डाक वितरण से किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
एकमात्र डाक सेवक ने डाक वितरण से किया इनकार
विज्ञापन

खुखुंदू उप डाकघर का मामला, शुक्रवार को आई थी 198 डाक पर एक भी वितरित नहीं हुई
बड़ा क्षेत्र और अस्वस्थ होने के चलते लिया निर्णय
एक और सहयोगी डाक सेवक की कर रहा था मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। स्थानीय डाकघर में कार्यरत एकमात्र ग्रामीण डाक सेवक ने शुक्रवार को डाक वितरित करने से इनकार कर दिया। इससे दिनभर डाक वितरण का कार्य ठप रहा। उसने डाक निरीक्षक सलेमपुर को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर बड़ा क्षेत्र और अस्वस्थ होने का हवाला देते हुए डाक वितरण करने में असमर्थता जताई है। 198 डाक आई थी पर एक का भी वितरण नहीं हुआ।
खुखुंदू उप डाकघर पर 11 सहायक डाकघर और 19 गांवों की जिम्मेदारी है। इसमें बैदौली, बैकुंठपुर, बड़हरा, बीजापुर झंटौर, जैतपुरा,करौदी, मझवलिया, नूनखार, परसिया मिश्र, पिपरा शुक्ल और सल्हपुर सहायक डाकघर आते हैं। जबकि यहां डाकघर से स्थानीय गांव, कस्बा, पिपरपाती, शेरवां बभनौली, विशुनपुरा, नरौली भीखम, नरौली खेम, नरौली संग्राम, बसडिला, दुलहूं, असना, भैसहा, धोबी छापर, परसिया गुलाबी, महाराजपुर, पड़ौली, सुरहां, खिरसर सझवार, भटहर कुल 19 गांवों के डाक वितरण की जिम्मेदारी है। प्रत्येक दिन यहां कम से कम यहां 80-100 डाक आती है। हालांकि, डाक वितरण के लिए मात्र एक ग्रामीण डाक सेवक की नियुक्ति है। यह समस्या तकरीबन 2016 से चली आ रही है। महत्वपूर्ण बात यह है कि डाक सेवक को रजिस्टर्ड पत्र और डाक वितरण के लिए माह में साइकिल रिपेयरिंग के नाम पर विभाग से महज 190 रुपये मिलते हैं। बड़ा एरिया होने के चलते डाक सेवक अपनी निजी बाइक से डाक वितरण करता है। डाक सेवक सतीश कुमार ने बताया कि लंबे समय से यहां सहयोगी एक और डाक सेवक की उच्चाधिकारियों से मांग करते चले आ रहे हैं। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। पहले तबीयत ठीक रहती थी तो दौड़-धूप करके काम चला लेता था। इस समय अस्वस्थ चल रहा हूं। इसीलिए शुक्रवार को डाक वितरण से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

डाक निरीक्षक सलेमपुर को भेजे पत्र में ये है जिक्र
खुखुंदू। ग्रामीण डाक सेवक सतीश कुमार ने डाक निरीक्षक सलेमपुर को भेजे रजिस्ट्री पत्र में लिखा है कि अकेले मेरे ऊपर 19 गांवों के डाक वितरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो अत्यंत कठिन व असंभव हो गई है। प्रार्थी निर्धारित समय से अधिक समय देकर भी वितरण कार्य पूर्ण नहीं कर पा रहा है। वितरण कार्य के लिए एक और सहयोगी कर्मचारी की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

कोट -
ग्रामीण डाक सेवक सतीश कुमार की ओर से शुक्रवार को अचानक डाक वितरित करने से इनकार कर दिया गया। इससे दिनभर डाक वितरण कार्य ठप रहा। इसकी जानकारी डाक निरीक्षक सलेमपुर को लिखित एवं मौखिक रूप से दे दी गई है। बड़ा क्षेत्र होने और अस्वस्थता के कारण डाक सेवक ने डाक वितरण करने से इनकार करने की बात बताई है।
-कमल कुमार यादव, डाकपाल खुखुंदू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें