फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Sun, 01 Mar 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के धनौती राय गांव निवासी अशोक सिंह (48) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह साइकिल से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अशोक सिंह पुत्र स्व. राम गणेश सिंह अपने गांव धनौती राय से साइकिल के बरठा चौराहे गए थे। वहां से वापस घर लौटते समय रास्ते में पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक पेशे से किसान थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है, जिनकी शादी हो चुकी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। शब कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें