फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अज्ञात वाहन की ठोकर से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। खड्डा-मठिया मार्ग पर शनिवार की शाम एक साइकिल सवार बुजुर्ग अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोग उन्हें तुर्कहां सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टर उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मौका फायदा उठाते हुए वाहन चालक वाहन समेत वहां से भाग गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सोहरौना निवासी 60 वर्षीय मुस्तकीम शनिवार की शाम साइकिल से मठिया गांव की तरफ से जा रहे थे। अभी वे कस्बा स्थित पेट्रोल पंप के कुछ आगे बढ़े ही थे कि उन्हें एक वाहन से ठोकर लग गई। जब तक आसपास के लोग वहां पहुंचते, उससे पहले ही वाहन चालक वाहन समेत वहां से भाग गया। उधर मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल मुस्तकीम को तुर्कहां सीएचसी भेजवाए, जहां डॉक्टर उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएचसी के डॉक्टर की सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें