फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जमीन के मुआवजे को लेकर लगा कैंप, जमा कराए जा रहे हैं कागजात

Sun, 07 Dec 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। बिहार के बेतिया से यूपी के सेवरही (तिवारीपट्टी) के बीच गंडक नदी के रास्ते 29.22 किमी लंबे सड़क और पुल का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इसके लिए जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जमीन मुआवजे के निर्धारण के लिए शनिवार को ठकरहा अंचल मुख्यालय पर कैंप का आयोजन हुआ। यहां भू-स्वामियों (रैयतों) ने भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र के लिए कागजात जमा कराए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि प्रमाण पत्र जारी होने के बाद मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से गंडक नदी के रास्ते बिहार के बेतिया स्थित मनुआपुल एनएच-727 एए से यूपी के सेवरही (तिवारी पट्टी) एनएच 720 के बीच 29.22 किमी लंबी सड़क और पुल का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इसके लिए गंडक नदी पर 11.24 किलोमीटर लंबे पुल समेत 27.18 किमी का सड़क का निर्माण कार्य बिहार की सीमा में और 2.04 किमी का सड़क निर्माण कार्य यूपी क्षेत्र में कराया जाना है। इस सड़क के जद में आने वाले जमीनों के अधिग्रहण के लिए पहले ही भूमि चिह्नित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें