फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से जुड़ेंगे पांच हजार लाेग

Wed, 10 Jun 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जनपद में स्वरोजगार को बढ़ावा देने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत पांच हजार से अधिक युवाओं को विभिन्न रोजगारपरक एवं उद्योग आधारित परियोजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

डीएम मधुसूदन हुल्गी ने उपायुक्त उद्योग को व्यापक अभियान चलाकर अधिक से अधिक पात्र युवाओं का ऑनलाइन आवेदन कराने और उन्हें योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे तथा जनपद में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को बढ़ावा मिलेगा।
कहा कि पात्र लाभार्थियों तक योजना की जानकारी पहुंचाने और लक्ष्य के अनुरूप आवेदन सुनिश्चित करे विभाग के अधिकारी।
योजना के अंतर्गत ब्यूटी पार्लर, मेन्स पार्लर, सिलाई सेंटर, फ्लोर मिल, राइस मिल, शटरिंग सर्विस, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स रिपेयरिंग, दोना-पत्तल निर्माण, बुक बाइंडिंग, प्रिंटिंग, कॉपी-पेपर निर्माण, वाहन सेवा केंद्र, मसाला निर्माण, फर्नीचर उद्योग, फास्ट फूड यूनिट, चाय स्टॉल, डेयरी, अचार निर्माण, साइबर सेंटर, सत्तू, बेसन एवं पापड़ निर्माण सहित अनेक स्वरोजगार आधारित परियोजनाएं शामिल की गई हैं। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है। उसकी आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं पास निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन के साथ आधार कार्ड, फोटो, हस्ताक्षर, आयु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, कोटेशन एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें