सलेमपुर। सामाजिक न्याय के महानायक और ‘भारत रत्न’ जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर सोमवार को गांधी चौक पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
उन्होंने जननायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने सादगी, ईमानदारी और सामाजिक समरसता की जो मिसाल पेश की, वह आज भी जनकल्याणकारी नीतियों की प्रेरणा है।
विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि जननायक का जीवन संघर्ष और सेवा का प्रतीक रहा है, जिससे आज की पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए। संवाद ं