फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेडिकल काॅलेज में उमड़ी मरीजों की भीड़, दवा लेने में हुई दिक्कत

Mon, 21 Sep 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मह​र्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज के औष​धि काउंटर पर लगी रोगियों की कतार, 
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पर्चा बनाने वाले पंजीकरण काउंटर से लेकर चिकित्सकों के ओपीडी कक्ष के बाहर तक मरीजों और उनके तीमारदारों की लंबी कतारें लगी रहीं। भीड़ के कारण लोगों को इलाज और दवा पाने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज की ओपीडी में 3328 नए मरीजों ने डॉक्टर को दिखाया। वहीं तीन सौ से अधिक पुराने मरीजों ने दवा कराया। इमरजेंसी में 500 मरीज आए। मरीजों की बड़ी संख्या के चलते ओपीडी से लेकर पैथोलाॅजी और दवा काउंटर तक भीड़ लगी रही।
हड्डी रोग, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, ईएनटी में लंबी कतार लगी रही।
इसके चलते लोगों को डॉक्टर तक पहुंचने में आधे घंटे से अधिक लग गया।
सबसे ज्यादा परेशानी औषधि वितरण काउंटर पर उठानी पड़ी, जहां दवा लेने के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ा। भीड़ के चलते टिन शेड से बाहर धूप में लोग कतार में खड़े रहे। रुद्रपुर से आए सुनील ने बताया कि पत्नी के लिए दवा लेने के लिए कतार में आधे घंटे से खड़ा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी 10 मिनट और लग जाएगा। गर्मी में यह इंतजार भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें