फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर लेटा युुवक, हड़कंप

Mon, 09 Jan 2017 10:59 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
रेलवे लाइन पर आत्महत्या के लिए लेटे मोनू तिवारी को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर। भटनी इंस्पेक्टर पर कार्रवाई और गुंडा एक्ट हटाने की मांग को लेकर युवक ने जान देने की कोशिश की। रेलवे लाइन पर लेटे युवक को पुलिस और नायब तहसीलदार ने समझा कर हटाया। युवक ने नायब तहसीलदार को राज्यपाल के नाम मांगपत्र भी दिया। एक दिन पूर्व रात में दबिश देने गई भटनी पुलिस और युवक से तकरार भी हुआ। 
विज्ञापन

 
नोनापार गांव के मोनू तिवारी गांव के पीएनबी में रकम निकालने गया था। बैंककर्मियों और युवक के बीच कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि मौके पर पहुंचे भटनी इंस्पेक्टर ने युवक से बदसलूकी की और फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी।

मोनू ने 20 दिसंबर को भटनी इंस्पेक्टर की शिकायत तहसील दिवस में की। सीडीओ ने भाटपाररानी सीओ को जांच का निर्देश दिया। खाकी से जुड़ा मामला होने के कारण ठंडा बस्ते में डाल दिया गया। युवक ने दोबारा तहसील दिवस में आत्मदाह की कोशिश की तो इंस्पेक्टर पर कार्रवाई का आश्वासन अफसरों ने दिया।
विज्ञापन


भटनी इंस्पेक्टर ने मोनू तिवारी के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे प्रताड़ित करने लगे। युवक तय कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को सलेमपुर पहुंचा और दिन में करीब एक बजे उत्तरी रेलवे ढाले के पास रेलवे लाइन पर लेट गया। कुछ देर बाद नायब तहसीलदार डॉ. संजीव राय और एसआई शशिकांत पांडेय मयफोर्स के साथ पहुंचे। अफसरों से वार्ता करने के बाद युवक ने नायब तहसीलदार को मांगपत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें