फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करौंदी गांव में युवक और बुजुर्ग की हत्या

Tue, 12 Jul 2016 10:41 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
गोली लगने से घायल अरविन्द के परिवार वाले रोते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मगहरा/बरहज। बरहज के करौंदी गांव में मंगलवार की शाम गोली मारकर अरविंद चौहान नामक युवक की हत्या कर दी गई। इसके कुछ देर बाद हमलावर के बुजुर्ग पिता द्वारिका चौहान को प्रतिशोध में दूसरे पक्ष ने पीटकर मार डाला।
विज्ञापन


दोनों पक्षों में करीब आधे घंटे तक हुई मारपीट में दस से अधिक लोग घायल हो गए। बवाल के दौरान बाइक को आग के हवाले कर दिया गया। घायलों को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। बवाल के बाद गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।

बरहज के करौंदी गांव निवासी अरविंद चौहान 27 पुत्र इंद्रदेव चौहान का अपने पट्टीदारों से पट्टे की जमीन का विवाद चल रहा था। मंगलवार की शाम को अरविंद कहीं जा रहा था। भोसिनपुर पुलिया के पास पट्टीदारी के युवक बुल्लू से विवाद हो गया। बुल्लू ने तमंचा निकालकर अरविंद को दौड़ा लिया। अरविंद गांव की तरफ भागा। देर शाम करीब 6.15 बजे दरवाजे पर पहुंचते ही हमलावर ने तमंचे से ताबड़तोड़ कई गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर घरवाले उधर दौड़े। अरविंद और बुल्लू पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। इस दौरान हमलावर की बाइक को आग के हवाले कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल अरविंद को एंबुलेंस से भलुअनी सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस घायलों को लेकर अस्पताल चली गई। पिटाई में घायल हमलावर बुल्लू के पिता द्वारिका चौहान की बरहज सीएचसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। घायलों में एक पक्ष की विद्यावती, किशोरी देवी, नंदू, यशोदा, रमाकांत और दूसरे पक्ष का हमलावर बुल्लू, सदरी का इलाज सीएचसी बरहज में चल रहा है।

इस बाबत बरहज एसओ राजेंद्र प्रसाद सिंह यादव ने बताया कि एक पक्ष ने पहले युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। इसके प्रतिशोध में दूसरे पक्ष ने हमलावर के पिता को मार डाला। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें