फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस को ट्रक ने मारी टक्कर, पांच घायल

Tue, 12 Jul 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी नानपारा से मरीज को जिला अस्पताल ले आ रही एंबुलेंस को रामगांव क्षेत्र में सोहरवा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साइड से टक्कर मार दी। इस हादसे में मरीज समेत पांच लोग जख्मी हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाकर भर्ती करवाया गया है। 
विज्ञापन


खैरीघाट थाना क्षेत्र में कनपुरवा गांव निवासी शांति देवी (32) की सोमवार शाम तबियत बिगड़ गई। परिवारीजनों ने उसे नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। देर रात डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर होते देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

मरीज को जिला अस्पताल ले जाते समय 108 एंबुलेंस को सोहरवा गांव के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एंबुलेंस चालक सिद्धार्थनगर जिले के भीटपारा गांव निवासी इंद्रदेव (32) व टेक्निकल स्टॉफ शाह आलम (22), मरीज शांति देवी, तीमारदार भगौती प्रसाद (40), सीतापुर जिले के तुलसीपुर गांव निवासी अनुज (28) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची दूसरी एंबुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में शाह आलम व इंद्रदेव की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें