फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रूरता की हद पार: किशोर की गला रेतकर हत्या, हत्यारों ने हाथ-पैर की उंगलियां भी काट डाली

Fri, 24 Jun 2022 10:25 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

रहमान की हत्या की वजह और हत्याओं की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। वहीं दुकानदारों ने बाजार बंद करने का फैसला लिया है। रहमान आठ बजे रात में बाइक लेकर घर से निकला था। वह लार पेट्रोल पंप पर तेल भी भरवाया है, जिसकी फुटेज सीसीटीवी में देखी गई है।
विज्ञापन
मृतक। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। यहां नगर पंचायत लार के बाजार वार्ड निवासी 17 वर्षीय रहमान पुत्र सलीम की बृहस्पतिवार की रात में गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने बेरहमी के साथ उसके हाथ-पांव की उंगलियों को भी काट डाला। उसका शव पुलिस ने शुक्रवार सुबह सुतावर-चौमुखा मार्ग से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी बाइक मईल थाना क्षेत्र में मिली है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रहमान गुरुवार शाम को बाइक लेकर घर से निकला था। उसने स्वजनों से बताया कि अभी आ रहा हूं। कुछ ही देर में उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। स्वजन रात भर उसके इंतजार में परेशान रहे। सुबह कुछ लोगों ने उसकी गला कटी लाश सुतावर-चौमुखा मार्ग पर देखा तो पुलिस को सूचना दी।

पहले तो उसकी पहचान नहीं हो सकी, लेकिन सोशल मीडिया पर शव की फोटो देखते ही लार कस्बा के लोगों ने उसे पहचान लिया। उसके घर सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। सुतावर पेट्रोल पंप से खेमादेई मोड़ तक राम जानकी मार्ग पर कई घटनाएं अब तक हो चुकी हैं।
विज्ञापन


रहमान की हत्या की वजह और हत्याओं की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। वहीं दुकानदारों ने बाजार बंद करने का फैसला लिया है। रहमान आठ बजे रात में बाइक लेकर घर से निकला था। वह लार पेट्रोल पंप पर तेल भी भरवाया है, जिसकी फुटेज सीसीटीवी में देखी गई है।

उसका शव लार के सुतावर से चमुखा जाने वाले रोड पर मिला। उसकी बाइक मईल थाना क्षेत्र में मिला है। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही कि हत्या मईल थाना क्षेत्र में करके शव को सुतावर-चौमुखा मार्ग पर फेंक दिया गया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक लार नवीन कुमार सिंह ने कहा कि हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस इस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें