फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे में लिख दी बर्बादी की पटकथा

Wed, 04 Jan 2017 11:01 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
मदनपुर कस्बे में उपद्रवियों ने आग लगा दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रवि राय
विज्ञापन

देवरिया। मदनपुर थाना धू-धूकर जल रहा था। लाचार पुलिसवाले तमाशबीन बने थे। उपद्रवी थाने की बर्बादी की पटकथा लिख रहे थे। पुलिसकर्मियों की आंखों में बेबसी थी। तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी का नजारा छिपकर देख रहे थे। उपद्रवियों के आगे घुटने टेक चुकी पुलिस की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया।

जान बचाने के लिए पुलिसकर्मी दीवार कूदकर भाग गए। भड़की भीड़ ने खाली पड़े पुलिस के बैरकों को आग के हवाले कर दिया गया। जिसमें नकदी, मोबाइल, कपड़े, चौकी, बिस्तर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन


थाने में दो इंस्पेक्टर, सीओ सहित कई पुलिसकर्मी की जान दांव पर लगी थी। सब कुछ गंवाने के बाद जब हालात सामान्य हुए तो जिले के जिम्मेदार अधिकारी बोल पड़े कि जान बची तो लाखों पाए। वैसे भी जिले की पुलिस पहले भी कई बार मुंह की खा चुकी है।
विज्ञापन


अभी कुछ महीने पहले लारकांड की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि मदनपुर थाना जला दिया गया। पूरी घटना ने एक बार फिर जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें