फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में घायल की मौत

Wed, 05 Apr 2017 10:39 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। संदिग्ध हालात में घायल युवक गांव के बाहर खेत में मिला। परिवारवाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बुधवार की शाम उसकी मौत हो गई। शव लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे और अज्ञात के खिलाफ हत्या का आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन


कोतवाली थाना के खोराराम बड़का टोला निवासी पिंटू चौहान को 28 मार्च को दूसरे गांव के कुछ लोग घर से बुलाकर ले गए थे। अगले दिन वह गांव के बाहर घायल हालत में मिला था। शरीर पर चोट के निशान थे, वह कोमा में चला गया था। जानकारी होने पर परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

परिवारवाले गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया। देर शाम उसकी मौत हो गई। चार पहिया में शव लेकर परिवार वाले कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घरवालों का कहना है कि युवक की हत्या की गई है। वह गंभीर हालत में गांव के बाहर मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पीएम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर ने कहा कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें