फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी घर से जेवर और नकदी लेकर भागी

Mon, 04 Apr 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
सलेमपुर में ननद की शादी के लिए रखा सोने का गहना और पचास हजार रुपये लेकर एक महिला चंपत हो गई। इसको लेकर घर वाले परेशान है। दस दिन बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित पति ने सोमवार को एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


लार नगर के घारी वार्ड निवासी प्रमोद कुमार दो वर्ष पूर्व नगर की एक युवती से कोर्ट मैरिज की थी। शादी करने के बाद दोनों किसी अन्य शहर में गए। करीब डेढ़ साल बाद दोनों घर वापस आए। दोनों की एक बच्ची भी है। पति प्रमोद कुमार का आरोप है कि  बहन की शादी के लिए जेवर और अन्य सामान की खरीदारी की गई थी। अपने भाई के साथ महिला सोने का जेवर और पचास हजार रुपये लेकर दस दिन पूर्व रात को फरार हो गई।

इसकी शिकायत पति ने लार पुलिस से की। कार्रवाई के बजाए पुलिस मामले को नजरअंदाज कर दिया। परेशान प्रमोद ने एसपी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पति का आरोप है कि मायके वालों ने उसकी पत्नी को गुमराह किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें