फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर नहीं रुकी ट्रेन तो कूदा युवक

Mon, 22 Aug 2016 10:59 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : File Photo
विज्ञापन
भटनी। न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन भटनी स्टेशन पर नहीं रुकी तो एक युवक 115 नंबर रेलवे ढाले पर चलती ट्रेन से कूद गया। गंभीर रूप से घायल युवक को लोगों ने सीएचसी पर पहुंचाया जहां उसका इलाज हुआ। सूचना पर पहुंचे घर वाले उसे लेकर चले गए।
विज्ञापन


सलेमपुर के श्रीराम सिंह का 30 वर्षीय बेटा पवन सोमवार को गोरखपुर से असम जाने वाली जलपाई गुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुआ। उसे भटनी रेलवे स्टेशन पर उतरना था। लेकिन ट्रेन का स्टॉपेज भटनी में नहीं होने के कारण वह रनथ्रू गुजर रही थी। इससे घबराया युवक यात्रियों के मना करने के बाद भी 115 नंबर रेलवे ढाले पर चलती ट्रेन से नीचे कूद गया।

युवक के सिर और पैर में चोटें आई है। घायल युवक को जीआरपी ने लोगों के सहयोग से पीएचसी पर पहुंचाया। सिर में चोट लगने से उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर अस्पताल पहुंचे घर वाले दूसरे अस्पताल में इलाज कराने की बात कह युवक को लेकर चल गए। इस बाबत जीआरपी एसओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि चलती ट्रेन से उतरने के दौरान युवक घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें