खलीलाबाद शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली दो किशोरियां चार दिन पूर्व घर से टहलने के लिए निकली और वापस नहीं लौटी। उसके बाद परिजन तलाश शुरू कर दी, लेकिन अभी तक गायब किशोरियों का कुछ पता नहीं चला।
एक किशोरी की मां का आरोप है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी और मोहल्ले की रहने 16 वर्षीय किशोरी 19 अगस्त की शाम को घर से टहलने के लिए निकली थी। देर शाम तक वापस नहीं लौटी तो खोजबीन की गई। बाद में पता चला कि मोहल्ले का ही रहने वाला एक युवक दोनों किशोरियों को बहला फुसला कर कहीं भगा ले गया था। पूछताछ करने पर आरोपी युवक और उसके परिजन मारने-पीटने पर आमादा हो गए।
पीड़ित परिजनों को आशंका है कि बहला फुसला कर भगाई गई दोनों किशोरियों के साथ कोई अप्रिय घटना न घट जाए। पीड़ित मां ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ किशोरियों को बहला फुसला कर भगाने का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही किशोरियों को बरामद कर आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।