फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत, तीन जख्मी

Fri, 31 Mar 2017 10:52 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
मेहरौना सड़क हादसे में घायल महिला और बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया/मेहरौनाघाट। सदर कोतवाली के सोनूघाट चौराहे के पास शुक्रवार की दोपहर बाद चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी ओर मेहरौनाघाट में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सलेमपुर के प्यासी गांव के रहने वाले शिवनाथ चौहान के 28 वर्षीय बेटे रामानंद की ससुराल खुखुंदू के टड़वा गांव में है। गुरुवार को वह ससुराल आया था। शुक्रवार की दोपहर तीन बजे वह अपनी बाइक सर्विस कराने के लिए देवरिया आ रहा था। अभी वह सदर कोतवाली के सोनूघाट चौराहे पर पहुंचा था कि पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दिया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। रामानंद को गंभीर चोट लगी थी। घटनास्थल पर ही वह छटपटाने लगा। कुछ लोगों ने घटना की जानकारी 100 नंबर पर दी। 100 नंबर की गाड़ी पहुंचने से पहले ही दो युवकों ने बाइक से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रामानंद के मोबाइल में कोड लॉक था। इसलिए वह खुल नहीं सका। कुछ लोगों ने सिम निकालकर दूसरे मोबाइल में लगाया और परिवारवालों को सूचना दी। सूचना के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और रोने लगे। वहीं दूसरी ओर मेहरौनाघाट में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी पर कराया गया। दुुर्घटना के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया। 
विज्ञापन


गोपालगंज, फुलवरिया थाना के मिश्र बतरहा गांव निवासी मीरा देवी लार के चुरिया गांव निवासी मलहु राजभर के घर रिश्तेदारी में आई थीं। उसे शुक्रवार को दरौंदा रिश्तेदारी में जाना था। इसके लिए वह गांव से परिचित रामचंद्र यादव को बुलाई थीं। वह बाइक से लेकर दरौदा के लिए निकले। रामचंद्र मेहरौना चेकपोस्ट के पास पहुंचे थे कि बिहार की ओर से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दिया। इससे रामचंद्र की मौके पर मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठी मीरा देवी, पांच वर्षीय बेटा विकास और तीन वर्षीय चंदन घायल हो गए। लोगों ने घायलों को सीएचसी पर पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें