फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल कब्जे में ली

Fri, 31 Mar 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में गुमसुम बैठे परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीमारी से परेशान अधेड़ द्वारा अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पत्नी मालती देवी की सूचना पर पुलिस ने मामले को जीडी में दर्ज कर लाइसेंसी पिस्टल अपने कब्जे में ले ली है। मुख्यालय के विवेक नगर निवासी
विज्ञापन


विनीत पालीवाल बीमारी से परेशान रहता था। गुरुवार शाम उसने घर में कमरे में जाकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी में सटाकर गोली मार ली थी। कमरे का दरवाजा तोड़ उसे जिला अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया था। परिजन उसे कानपुर ले

जा रहे थे तभी उसकी रास्ते में मौत हो गई थी। जिसके चलते परिजन शव को मुख्यालय ले आए। जहां कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम कराया। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो बच्चे छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें