तरकुलवा थानाक्षेत्र के मिश्रौली गांव में मंगलवार को आग से दो झोपड़ियां जल गईं। गांव के लोगाें ने किसी तरह आग बुझाई। मिश्रौली गांव के भुलन प्रसाद ने मंगलवार रात जानवरों के लिए धुआं कर रखा था। रात एक बजे के करीब आग लग जाने से झोपड़ी में जल गई।
धुआं और आग देखकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और झोपड़ी से लोगों को बाहर निकला। इसी बीच आग बगल के इंद्रदेव की झोपड़ी में भी लग गई। मौके पर मौजूद लोग बचाव में जुट गए। इसी बीच इंद्रदेव का मवेशी आग की चपेट में आकर झुलस गया।
काफी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में लोगों ने आग पर काबू पा लिया। वहीं दमकल टीम आग बुझने के बाद पहुंची। आग से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के लोग भी मौके पर पहुंचे।