तरकुलहा देवी से लौट रहे लोग हादसे में घायल हो गए।
- फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। तरकुलहा देवी से मुंडन कराकर लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई। उसमें सवार 16 लोग घायल हो गए। छह की हालत गंभीर है।
हादसा रुद्रपुर-बोहाबार मार्ग पर निबही गांव के समीप हुआ। सभी घायल फत्तेपुर के लेहड़ा टोला निवासी हैं। शुक्रवार को फत्तेपुर के लेहड़ा टोला निवासी अनिरूद्ध यादव के बेटे का मुंडन था। गांव से दो ट्राॅली पर सवार होकर लोग तरकुलहा देवी मंदिर गए थे। दोपहर में मुंडन कराने के बाद लोगलौट रहे थे। शाम करीब सात बजे ट्राॅली से सवार लोग निबही गांव के समीप पहुंचे थे।
इस दौरान ट्रैक्टर-ट्राॅली सड़क के किनारे करीब आठ फिट गहरे गड्ढे में गिर गई। ट्राॅली पर सवार उर्मिला देवी, सीमा, रीना यादव, कौशल्या देवी, राधिका देवी, प्रेमशीला, ललिता देवी, घुपति, डिम्पल, इंद्रावती, मेवाती देवी, लालता देवी, संध्या देवी, निर्मला देवी समेत 16 लोग घायल हो गए। निबही गांव के लोगों ने ट्राॅली में दबे लोगों को बाहर निकाला। गांव के लोग घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर ले गए। छह लोगों की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।