फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने तोबड़तोड़ फायरिंग की

Sun, 19 Jun 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
कालोनी में बवाल के बाद दहशत में लोग।
विज्ञापन
डॉक्टर की क्लीनिक पर शनिवार रात बवाल के बाद दो मोहल्ले के लोग आमने सामने हो गए। शहर में वर्चस्व काम करने के लिए बसियवा मोहल्ले के दर्जन भर मनबढ़ युवकों ने न्यू कॉलोनी मस्जिद पर पहुंचकर तोबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। विवाद करने वाले दोनों पक्ष एक ही समुदाय के हैं। फायरिंग के बाद मौके पर लोड मैगजीन मोहल्ले के लोगों ने बरामद की। बड़ी वारदात होने के बाद पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है। कोई कार्रवाई नहीं होने से शहर के लोग आशंकित है। 
विज्ञापन


शनिवार की रात चकियवा रोड पर एक डॉक्टर की क्लीनिक पर मरीज दिखाने को लेकर बवाल हो गया था। विवाद न्यू कालोनी के रहने वाले कुछ लोगों से हुआ था। वारदात के दौरान न्यू कालोनी के लोग हावी हो गए। क्लीनिक पर तैनात एक कर्मचारी ने घटना की सूचना बसियवा मोहल्ले के लोगों को दी। दोनों मोहल्ले के लोग आमने सामने हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। आठ बजे के करीब कई जगहों पर दबिश देने के बाद पुलिस लौट गई। आरोप है कि रात दस बजे के करीब बसियवा मोहल्ले के दर्जन भर लोग बाइक से न्यू कॉलोनी मस्जिद के पास पहुंचे और डॉक्टर की क्लीनिक पर हुए बवाल की बात को लेकर मारपीट शुरू कर दी।

मोहल्ले के जफूर रहमान, फकरूल्ला, फैजान सहित पांच छह लड़कों की पिटाई करने के बाद आरोपी भागने लगे। मोहल्ले के लोगों ने जब उन्हें घेरे की कोशिश की तो बाहरी बदमाशों ने तोबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर सनसनी फैला दी। मोहल्ले सहम गए। गोलियों की आवाज सुनकर लोग अपने मकान से घायलों का कुशल क्षेम पूछने लगे। फायरिंग की सूचना पुलिस को दी गई। रविवार की सुबह मस्जिद के पास मोहल्ले के लोगों ने लोड मैगजीन बरामद की। किसी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


न्यू कॉलोनी के रहने वाले मोहम्मद यूनुस और जफूर रहमान ने बताया कि सोमवार को फायरिंग की तहरीर एसपी को उनके कार्यालय में दी जाएगी। कोतवाली पुलिस फायरिंग से इंकार कर रही है। जबकि मौके पर मैगजीन मिला है लोगों से पुलिस पूछताछ कर फायरिंग के बारे में तस्दीक कर ले। वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि रात के विवाद में पुलिस मौके पर गई थी। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। दोनों मोहल्ले में पुरानी रंजिश चल रही है। डॉक्टर वाला प्रकरण दूसरी घटना है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें