फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और बाइक की टक्कर में तीन मरे

Sat, 26 Nov 2016 10:32 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
हादसाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खुखुंदू (देवरिया)। एक ही बाइक पर चार लोगों की सवारी जानलेवा साबित हुई। जिले के खुखुंदू में बाइक और कार की सीधी टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। शनिवार की शाम हुए इस हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


खुखुंदू, मुंडेरा खुर्द गांव के नागेंद्र चौहान (21), धर्मेन्द्र चौहान (25), महंत चौहान (22) और देवानंद (16) शनिवार की शाम खुखुंदू से बाजार कर एक ही बाइक पर घर लौट रहे थे। इसी बीच करीब साढ़े पांच बजे सलेमपुर की तरफ जा रही कार ने बाइक में सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सभी हवा में उछल गए। जोरदार आवाज से आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े।

नागेंद्र और धर्मेन्द्र की मौके पर मौत हो गई। महंत और देवानंद सड़क पर तड़प रहे थे। लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान देवानंद की भी मौत हो गई। महंत चौहान की हालत गंभीर बताई जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार लिखी कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। गाड़ी के नंबर के आधार पर पुलिस वाहन स्वामी की तलाश  में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें