फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी के घर दस लाख की चोरी

Sun, 28 Aug 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
नकब लगा कर चोरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 रामपुर कारखाना के इमिलिया गांव में शनिवार की रात दो घरों का ताला तोड़कर चोर करीब दस लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। रात को घरवालों ने चोरी की सूचना दी। रात दो बजे के करीब पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। सीओ ने सुबह मौका का मुआयना किया। 
विज्ञापन

इमिलिया गांव निवासी रामप्रवेश जायसवाल राइसमिल कारोबारी है। कुछ दिन से उनकी तबियत खराब है। परिवार के लोग लखनऊ में उनका उपचार करा रहे है। परिवार के अधिकांश सदस्य लखनऊ में है। शनिवार की रात रामप्रवेश के छोटे भाई मुन्ना परिवार के साथ तीसरी मंजिल पर सो रहे थे। रात को चोर मकान में दाखिल हुए। तीन कमरे में ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये नगदी, आठ लाख के जेवरात चुरा ले गए। रात बजे के करीब मुन्ना की पत्नी नीचे आई तो उन्हें संदेह हुआ। परिवार के सदस्यों का कहना है कि चोर पीछे के रास्ते चार दीवारी कुद कर भाग निकले। उनकी संख्या करीब पांच थी। कंट्रोल रूम की सूचना पर एसओ रामपुर कारखाना फोर्स के साथ पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। सुबह सीओ सिटी सुशील सिंह भी फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने पुलिस को आवश्यक निर्देश दिया। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जबकि गांव के ही सलहंत प्रसाद की मकान बाहर से बंद थी। वह दरवाजे पर सो रहे थे। रात किसी समय चोर दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। उन्होंने पंद्रह हजार नगदी सहित पचास हजार का जेवरात चुरा लिया। एक रात दो घरों में चोरी से गांव के लोग दहशत में है।
फोटो समाचार
दो घरों में नकब काटकर चोरी
 फत्तेपुर गांव के लेड़हा टोला पर शनिवार की रात चोरों ने दो घरों में नकब काटकर लाखों का जेवर और नकदी चुरा ले गए। चोरों ने सेंध के पास नकली नोट बिखेर दिया। चोर घर से कुछ दूरी पर खेत में बक्सों का ताला तोड़ कर फेंक दिए। सेंध लगाकर चोरी दो सगे भाईयों के घर में की गई। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन

लेड़हा टोला के रहने वाले सुरेंद्र यादव और वीरेंद्र यादव सगे भाई हैं। सुरेंद्र विदेश में नौकरी करते है, वहीं वीरेंद्र मुंबई में रह कर रोजी रोटी कमाते है। शनिवार को रात उनके घर की महिलाएं गर्मी के कारण आंगन में सो रही थी। चोरों ने घर के पीछे से दोनों के घर में नकब काट कर बक्सा और ब्रीफकेस निकाल ले गए। सुरेंद्र की पत्नी संगीता देवी ने बताया कि चारों ने सेंध के रास्ते बाक्स और ब्रीफकेस निकाल कर सत्यप्रकाश दूबे के खेत में ले जाकर तोड़ दिया। बक्से में सात नग सोने और चांदी का गहना था। इसकी कीमत करीब एक लाख रुपये है। वहीं दो दिन पहले एक रिश्तेदार को देने के लिए बैंक से 45 हजार रुपये निकाल कर लाई थी। चोरों ने बाक्स और ब्रीफकेस में से गहना और नकदी निकाल लिया। उन्होंने वीरेंद्र के घर से चुराए ब्रीफकेस को नकब के पास तोड़कर छोड़ दिया। नकब के पास चोरों ने नकली नोट छीट दिया। वीरेंद्र के घर में उसकी बेटी सो रही थी। उसने बताया कि चोरों ने उसके घर के अंदर से कपड़ा, नकदी और कुछ जेवर चोरी की है। घटना की जानकारी घर वालों को सुबह हुई। जब वह सो कर उठने के बाद कमरे के अंदर गए तो घर में सेंध कटा देख दंग रह गए। उन्होंने घटना की सूचना मुकामी पुलिस की दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। इस बाबत कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रामअवतार यादव ने कहा कि मामले की तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें