देवरिया। रामपुर कारखाना के हेतिमपुर चेक पोस्ट के पास शनिवार की रात दो दुकानों का ताला तोड़कर नकदी सहित अन्य सामान चुरा ले गए। एक सप्ताह के भीतर दस दुकानों से करीब आठ लाख की चोर इस बात की ओर इशारा कर रही है कि पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। गिरफ्तारी नहीं होने से चोर इलाके में सक्रिय है। कारोबारी चोरी से परेशान हैं।
रामपुर कारखाना, हेतिमपुर निवासी अभिषेक की भारत गैस की एजेंसी है। शनिवार की रात गोदाम की दुकान में सेंधमारी की कोशिश की गई लेकिन चोर सफल नहीं हुए। चोर बाहर रखे जेनरेटर का पार्ट खोल ले गए।
कुशीनगर, हाटा निवासी प्रमोद निषाद की दुकान में सेंधमारी कर चोर नकदी सहित अन्य सामान चुरा ले गए। चोर प्रमोद का जेनरेटर भी खोल ले गए।
चोरी की भनक किसी को नहीं चल पाई। हेतिमपुर के आसपास एक सप्ताह के अंदर दस दुकानों में चोरी हो चुकी है।
दुकानदार थाने में तहरीर दिए। कई मामले में पुलिस केस तक दर्ज नहीं किया। लगातार चोरी होने से इलाके के कारोबारी परेशान है। उन्होंने सूचना थानेदार को दी। एसओ ने बताया कि चोर सक्रिय है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पुलिस को सक्रिय रहने को कहा गया है।