फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने नदी में छलांग लगाई

Thu, 03 Mar 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कपरवार के उग्रसेन सेतु से एक युवक ने बुधवार की शाम चार बजे के करीब नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मिले मोबाइल और चप्पल से युवक की पहचान हुई।
विज्ञापन

सूचना पाकर घरवाले भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदी में जाल डलवाकर युवक की तलाश की। लेकिन समाचार लिखे जाने तक सफलता हाथ नहीं लगी थी।
बुधवार की शाम चार बजे के करीब एक युवक ने उग्रसेन सेतु पर पहुंचा और सड़क पर मोबाइल पर चप्पल रखकर नदी में छलांग लगा दी।
रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। कपरवार चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की।
मोबाइल से पता चला कि युवक भलुअनी के करमटार का संजय सिंह पुत्र महंथ सिंह है। पुलिस ने परिवार वालों से संपर्क कर पूरी घटना की जानकारी दी।
जानकारी होने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। मौके पर मिले मोबाइल और चप्पल के आधार पर युवक की पहचान पुख्ता कर ली गई।
हादसे के बाद इलाके की पुलिस जाल डाल कर संजय सिंह की तलाश में जुट गई। बताया जा रहा है कि परिवार में किसी बात से नाराज होकर संजय सिंह घर से बाहर निकले थे।
विज्ञापन

सवारी गाड़ी के जरिए कपरवार पहुंचे और नदी में छलांग लगा दी। पुलिस आत्महत्या की वजह की तलाश में जुटी है।
एसओ बरहज परमाशंकर यादव ने बताया कि नदी में छलांग लगाए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में जुटी है। अभी तक कुछ हाथ नहीं आया है। नदी में खोजबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें