फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे के पास मिला युवती का शव

Tue, 04 Oct 2016 10:39 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
युवती के हत्या के बाद जांंंच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। कोतवाली की बैदा पांडेय निवासी युवती का शव उसके घर से कुछ दूरी पर एक पोखरे के पास मिला। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। मंगलवार सुबह खेत गए लोगों की नजर पड़ी तो शोर मचाया। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस शव को कब्जे में लेने की बजाए सीमा विवाद में उलझ गई। पांच घंटे शव पड़ा रहा, बाद में एसओ भलुअनी ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


कोतवाली थानाक्षेत्र के बैदा पांडेय गांव की 19 वर्षीय संध्या बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। बताया जाता है कि दो दिन पहले वह गांव के बगल में रहने वाली महिला सोखा के घर गई थी। मंगलवार सुबह उसकी लाश सिसवा पांडेय सिवान की एक पोखरी के पास मिली। सूचना के बाद सीओ अजय सिंह, प्रभारी कोतवाल अनिल पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने परिजनों से पूछताछ की। पिता मुन्ना प्रसाद ने बताया कि कुछ माह पहले बेटी की तबियत खराब हो गई थी। इलाज में फायदा नहीं मिलने पर उसे बगही में एक महिला सोखा के पास ले जाया गया, तभी से वह वही रह रही थी। परिवार के लोग सिर्फ भोजन देने जाते थे। सोमवार सुबह युवती को सोखा के पास नहीं देख परिवार लोगों ने पूछताछ की।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि दो घंटे में आ जाएगी। दिनभर परिजन इंतजार करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला। मंगलवार सुबह उसकी लाश मिली। घरवाले महिला सोखा पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। एसओ भलुअनी जेपी यादव ने बताया कि जांच की जा रही है। सोखा सहित कई लोगों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें