फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में विवाद, 20 घायल

Wed, 17 Aug 2016 12:20 AM IST
deoria
विज्ञापन
घायल बुजुर्ग को अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष हुआ। इसमें एक पक्ष के बीस लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। गंभीर हालत में 11 जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में पांच लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के जमुआ नंबर एक गांव निवासी व्यास यादव के घर की बुजुर्ग महिला सुभावती देवी मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे बकरी चरा रही थी। इस दौरान वहां से गुजर रहे गांव के ही फूलन यादव के पुत्र अभिषेक की बाइक से बकरी को टक्कर लग गई। सुभावती ने इसका विरोध किया तो अभिषेक उनकी पिटाई कर दी। महिला ने इसकी जानकारी घर पर दी। इसके घर वाले उलहना लेकर अभिषेक के घर पहुंचे।

आरोप है कि अभिषेक के घर वालों ने लाठी डंडा लेकर दूसरे पक्ष के लोगों को दौड़ा लिया और बेरहमी से पिटाई की। इसमें व्यास यादव, देवनाथ, शैलेंद्र यादव, रामबहादुर, सुभावती देवी, मनीषा, मंजू देवी, रंजू, रोशनी, उर्मिला, आशा, लीलावती, प्रमिला,  नीशु, सुषमा समेत करीब बीस लोग घायल हो गए। इसमें अधिकांश महिलाओं के सिर फटे हैं। पुलिस के पहुंचने पर मारपीट करने वाले भाग निकले। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने 11 घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया है। इस बाबत प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। दूसरे पक्ष के पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें