फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे चोर को गांववालों ने पीटा

Fri, 17 Feb 2017 11:23 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। मकान में चोरी करने पहुंचा युवक रंगेहाथ पकड़ा गया। गांववालों ने चोर की विधिवत पिटाई कर दी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना के बाद पुलिस ने घायल चोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के विशुनपुर भरत राय गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद का परिवार गुुरुवार की रात भोजन कर सो रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान एक चोर घर में दाखिल हुए और चोरी करने लगा। तभी घर के एक सदस्य की नींद खुल गई। चोर देखकर उसने शोर मचाया तो घर के अन्य लोग भी जग गए। मौके पर चोर की लोगों ने पिटाई कर दी। गांव के लोग भी पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। पिटाई से चोर को गंभीर चोटें आई थी। उसकी हालत खराब थी। पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। मकान मालिक ने चोरी के प्रयास की सूचना पुलिस को दी है। वहीं कचहरी में मुकदमे की पैरवी करने आए एक व्यक्ति का मोबाइल चुराते लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। शुक्रवार को भाटपाररानी निवासी योगेंद्र दीवानी न्यायालय में केस की पैरवी में आए थे। तभी एक युवक ने उसके पास रखा मोबाइल चुरा लिया। कचहरी में मौजूद लोगों ने चोर की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें