फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौक पूरा करने को बन गए वाहन चोर

Sat, 21 Jan 2017 11:34 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
चोरी की बाइक और वाहन लिफ्टरों के साथ लार की पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेहरौनाघाट। जेब खर्च और शौक पूरा करने के लिए तीन युवक वाहन लिफ्टर बन गए। पुलिस के हत्थे चढ़े युवकों ने इसका पर्दाफाश किया। इनके निशानदेही पर चार चोरी की बाइक और तीन तमंचा बरामद किया गया। युवक की करतूत की जानकारी जब घरवालों को हुई तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन


लार थानाक्षेत्र के धमौली गांव निवासी विनय तिवारी उर्फ छोटू, अमित पांडेय और पिंडी गांव निवासी अमित पटेल एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। संदेह होने पर पुलिस ने तलाशी ली तो उनके पास से एक-एक तमंचा बरामद हुआ। बाइक चोरी की निकली। इनके निशानदेही पर अमित पटेल के घर से दो बाइक और तीसरी बाइक पिंडी बागीचे से पुलिस ने बरामद किया।

पूछताछ में युवकों ने बताया कि जेब खर्च और शौक पूरा करने के लिए करीब डेढ़ साल से बाइक चोरी करते थे। बाइक चोरी कर बिहार के गोपालगंज के रिंकू नामक शख्स को दस से पांच हजार रुपये में बेच देते थे।
विज्ञापन


अभी तक दर्जनों बाइक चोरी करने की बात आरोपियों ने स्वीकार की। इंस्पेक्टर विनय प्रकाश राय ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया। घटना के पर्दाफाश के दौरान क्राइम ब्रांच की टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें