फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्यकर्मी ने की रामलीला की कलाकार से छेड़छाड़

Tue, 25 Oct 2016 10:44 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
देवरिया (ब्यूरो)।  रेलवे स्टेशन पर रामलीला की एक कलाकार से सैन्यकर्मी ने छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि वह नशे में था। महिला के शोर मचाने पर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने सैन्यकर्मी की पिटाई कर दी। इससे अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस उसे रेलवे पुलिस चौकी ले आई। समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। देवरिया में रामलीला का मंचन करने के लिए मुरादाबाद से कलाकार आए थे। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं।

सोमवार को रावण वध के साथ रामलीला का समापन होने के बाद मंगलवार की रात 8.15 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस से मुरादाबाद जाने के लिए रामलीला के कलाकार सदर रेलवे स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन


इसमें शामिल एक महिला का आरोप है कि लालरंग का ट्रेकसूट पहने एक सैन्यकर्मी उससे छेड़खानी करने लगा। वह नशे में था। सैन्यकर्मी का कहना है कि उसने छेड़खानी नहीं की थी। उसने मौर्या एक्सप्रेस के समय के बारे में सिर्फ पूछा था। उसकी पोस्टिंग रजौरी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें