फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ गिरने से सो रहे युवक की मौत

Sat, 21 May 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
रुद्रपुर में करनपुरा गांव में आंधी में पेड़ गिरने से युवक की मौत पर रोते घर वाले
विज्ञापन
दरवाजे पर सो रहे एक युवक पर शनिवार की सुबह चार बजे आई आंधी के दौरान पेड़ टूट कर गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल युवक को लेकर लोग सीएचसी पर उपचार कराने को ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल देवरिया भेज दिया। घटना एकौना के करनपुरा गांव की है।
विज्ञापन


गांव के स्वर्गीय सूर्यभान सिंह का 22 वर्षीय बेटा अखिलेश्वर सिंह इंटर तक की पढ़ाई करने के बाद घर पर रहकर खेती कराता था। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद वह दरवाजे पर खटिया लगाकर सो गया। शनिवार की सुबह करीब चार बजे क्षेत्र में तेज आंधी शुरू हो गई। आंधी में खटिया पर सो रहे अखिलेश्वर के ऊपर यूकेलिप्टस का पेड़ टूट कर गिर पड़ा। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसके चीखने चिल्लाने की आवास सुनकर गांव वाले दौड़ कर मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकाला। उसके सीने में यूकेलिप्टस पेड़ की टहनी घुस गई थी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें