फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग मिलकर होने वाले पति को मार डाला

Sat, 21 May 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रवि (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक लड़की ने सात फेरे लेने से पहले ही अपने होने वाले पति की प्रेमी संग मिलकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को प्रतापगढ़ जिले के एक जंगल में फेंक दिया गया था। मृतक बुआ के घर शादी का कार्ड देने गया था, तभी फोन करके लड़की ने उसे लालगंज अझारा बुलाया था और फिर वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका को गिरफ्तार करके शनिवार को सलाखों के पीछे भेज दिया। पुलिस कार्यालय में एएसपी वीरेंद्र यादव ने सनसनीखेज मर्डर का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि डीह थाना क्षेत्र के पूरे कृपाल मजरे वारा निवासी रवि कुमार पुत्र छेदीलाल वर्मा की शादी प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र के बझान गांव की रहने वाली पूनम वर्मा के साथ तय हुई थी।

19 अप्रैल को दोनों की शादी होनी थी। 8 अप्रैल को रवि कुमार शादी का कार्ड बुआ के घर प्रतापगढ़ देने गया था। इसके बाद लौटकर घर नहीं आया। खोजबीन के बाद भी कोई अता पता नहीं चला। इस पर पिता ने थाने में परशदेपुर चौकी में अपहरण की रिपोर्ट लिखाई थी।
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि इस मामले में पूनम वर्मा और उसके प्रेमी दिनेश वर्मा निवासी बझान थाना अंतू जिला प्रतापगढ़ को पकड़ा गया है। पूनम और दिनेश एक दूसरे से प्यार करते थे। इधर, पूनम की शादी रवि कुमार के साथ तय हो गई थी।

पूनम शादी नहीं करना चाहती थी। इस पर पूनम ने फोन करके रवि कुमार को लालगंज अझारा बुलाया और फिर दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को सुकहा के जंगल में फेंक दिया। एएसपी ने बताया कि दोनों को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें