फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर लगने से मजदूर की मौत

Sat, 10 Sep 2016 11:47 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
प्राइवेट बस बंधे के नीचे गिर गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया/सलेमपुर। मालवाहक की टक्कर से साइकिल सवार मज़दूर की मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही घरवालोंे में कोहराम मच गया। गांववालों के सहयोग से परिवार के लोगोंे ने शव का दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


खुखुंदू थाना के तालडीहा गांव निवासी मजदूर गौतम राम साइकिल से  शनिवार को मनिहारी किसी काम से जा रहा था। सुबह करीब नौ बजे वह मनिहारी गांव में जाने के लिए सड़क पार कर रहा था कि देवरिया के तरफ से जा रही पिकअप ने टक्कर मार दिया। दुर्घटना के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया। पुलिस की मदद से घायल मजदूर को लोगों ने सीएचसी पहुंचाया।

हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कालेज जाते समय मजदूर की रास्ते में मौत हो गई। मजदूर घर का अकेला कमाऊ सदस्य था। इसके मौत के बाद घरवालों के सामने दो जून की रोटी का संकट गहरा गया है। इस बाबत प्रभारी कोतवाल अशोक यादव ने बताया की हादसे में गंभीर रूप से घायल था। मौत के बाद घरवाले दाह संस्कार कर दिया
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें