फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजों ने अकाउंट हैककर शॉपिंग की

Mon, 18 Apr 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
जालसाजों ने अकाउंट हैककर शॉपिंग की।
विज्ञापन
भटनी में एक ग्राहक का बैंक अकाउंट हैककर जालसाजों ने 60,253 रुपये की खरीदारी कर ली है। दो दिन पूर्व बैंक में पासबुक प्रिंट कराने गए ग्राहक को इसकी जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इसके पूर्व भी भटनी इलाके में कई लोग जालसाजी के शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन


गोपालगंज जिले के विजयीपुर के रहने वाले राधाकृष्ण भारती का पंजाब नेशनल बैंक भटनी में अकाउंट है। दो दिन पूर्व वह बैंक में पासबुक प्रिंट कराने के लिए गए। पासबुक प्रिंट कराने के बाद उन्हें जानकारी हुई कि उनके अकाउंट से 60,253 रुपये की खरीदारी हुई है। जानकारी के बाद वह परेशान हो गए। इसकी शिकायत उन्होंने शाखा प्रबंधक से की। शाखा प्रबंधक ने जांच के बाद अकाउंट बंद कर दिया। साथ ही उन्होंने पुलिस से शिकायत करने की बात कही। इसके पूर्व भटनी नगर के केनरा बैंक और पंजाब नेशनल बैंक में ग्राहकों के अकाउंट से शॉपिंग होने के साथ ही रेल टिकट बुक हो चुके हैं।

बढ़ते साइबर क्राइम की वजह से लोग बैंकों में रखे गए रुपये को लेकर चिंतित है। ऐसे मामलों में पुलिस सिर्फ केस दर्ज करने तक ही सिमट कर रह गई है। एक भी मामले में पुलिस ग्राहकों के रुपये वापस नहीं करा पाई है। हालांकि एसपी की पहल पर पूरे जिले में साइबर क्राइम के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन फिलहाल इसका फायदा नहीं दिखरहा। एसओ राजेंद्र प्रताप सिंह यादव ने बताया कि मामले में अज्ञात जालसाज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें