फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाके से दहला रुद्रपुर

Fri, 13 Jan 2017 10:54 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
रुद्रपुर के टेढ़ा स्थान वार्ड में सिलिंडर फटने से हुई बाप, बेटे की मौत पर रोते बिलखते घरवाले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रप़ुर। टेढ़ा स्थान वार्ड में शुक्रवार को धमाके से पूरा नगर को दहल गया। दिन में तीन बजे धमाका हुआ तो लोग ने बम फटने की कयास लगाने लगे।
विज्ञापन

चीख-पुकार मच गई। पुलिस और तहसील प्रशासन के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

घटनास्थल पर शव के चिथड़े और बिखरे हुए सामान को देख लोगों के होश उड़ गए। मकान के अंदर कमरे में धमका इतना तेज हुआ कि दीवार के प्लास्टर टूट गए। देखने से लग रहा था किसी स्वचलित हथियार से गोली चलाई गई हो।

सुरेश बेटे को लेकर जिस घर में चाय बना रहा था, वहां कबाड़ रखा है। धमाके के साथ कबाड़ की वस्तुएं भी उड़ गईं। दिलदहला देने वाली घटना से मोहल्ले में कोहराम मचा है। सुरेश के घरवाले शव के पास बिलख रहे थे। चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुरेश की दो बेटियां प्रिया, अर्पिता और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। पत्नी किचन में खिचड़ी के लिए लाई का लड्डू बना रही थी। आवाज सुन कर बाहर आई तो दृश्य देख बेहोश हो गई। दोनों बेटियां और मोहल्ले के लोग बिलखने लगे। सुरेश मोहल्ले में काफी लोकप्रिय थे। लेखपाल अमरजीत सिंह ने क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें