रुद्रपुर कस्बे के टेढ़ा स्थान वार्ड में घर में सिलिंडर फटने से हुई बाप, बेटे की मौत पर रोते बिलखते घरवाले।
- फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर (देवरिया)(ब्यूरो)। कस्बे के टेढ़ा स्थान वार्ड में गैस सिलेंडर फटने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। धमाके से क्षेत्र में दहशत फैल गई।
बताया जाता है कि कबाड़ का व्यवसाय करने वाले सुरेश मद्धेशिया शाम करीब तीन बजे घर में ही नाश्ता तैयार कर रहे थे।
साथ में उनके दो बेटे प्रिंस (20) और ऋतिक (15) भी थे। अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। अभी वो कुछ समझ पाते इससे पहले सिलेंडर फट गया। इसकी चपेट में आने से सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि ऋतिक और प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गए। देवरिया जिला अस्पताल में ऋतिक की भी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक बीबी सिंह ने भी हादसे की वजह सिलेंडर फटना बताया है।