बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त टेंपो पुलिस के कब्जे में।
मेहरौनाघाट में लार-सलेमपुर मार्ग पर बस और टेंपो के बीच टक्कर हो गई। इसमें टेंपो में सवार दो महिलाएं घायल हो गई। इनका इलाज सीएचसी पर हुआ। दुर्घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और चालक फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।
सवारी लेकर अनुबंधित बस सोमवार को लार से देवरिया जा रहा रही थी। लार थाना क्षेत्र के सहजौर गांव के समीप बस ने सलेमपुर से लार जा रहे टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस में सवार यात्री घबरा गए। वहीं टेंपो में सवार लार के धनगड़ गांव निवासी देवंती और सीमा घायल हो गईं। गांव वालों को आता देख वाहन छोड़कर बस व टेंपो चालक फरार हो गए। सूचना पर लार चौकी इंचार्ज पहुंचे और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।
वहीं घायल महिलाओं को इलाज के लिए सीएचसी पर भिजवाया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि वाहनों को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।