फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजिएदारों में चली तलवारें

Thu, 13 Oct 2016 11:11 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। जुलूस में ताजिया आगे ले जाने को लेकर दो गांव के ताजिएदारों के बीच मारपीट के बाद भगदड़ मच गई। पुलिस हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। धारदार हथियार चलने से दोनों पक्ष के आठ लोग जख्मी हो गए। डॉक्टर ने पांच की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने लोगों की सहयोग से दोनों गांव की ताजिया को कर्बला में पहुंचाया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के चकमुकाम अली और तातिल गांव के ताजिएदार जुलूस में ताजिया आगे ले जाने को लेकर बुधवार की शाम को भिड़ गए। दोनों तरफ से तलवार और फरसे भी चले।। चकमुकाम अली गांव के जहांगीर, मो. फैज, साहब अली, सैय्यद मो.आलम, रियाजुदीन, अमीमुल्लाह और तातिल गांव के हाजी अली और मुसीर अहमद घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चकमुुकाम अली गांव के पांच लोगों को डॉक्टर ने रेफर कर दिया।

गांव के लोग अपनी-अपनी ताजिया लेकर कर्बला के तरफ भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर पड़ी दोनों गांव की ताजिया नवलपुर कर्बला में पहुंचवाया। मारपीट की घटना से दोनों गांव के बीच तनाव बढ़ गया है।
विज्ञापन


देर रात तक पुलिस ने कर्बला से लेकर गांव तक गश्त किया। नवलपुर गांव के एक ताजिएदार ने कर्बला में शराब के नशे में हंगामा किया। प्रधान ढेबा ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत प्रभारी कोतवाल अशोक यादव ने बताया कि ताजिया आगे ले जाने को लेकर दोनों गांव के लोगों में मारपीट हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें