फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में आग लगी, महिला की मौत

Thu, 11 Feb 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मकान में आग लगने से महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। हादसा गुरुवार की सुबह नौ बजे के करीब हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


ससुराल वालों ने शार्ट सर्किट की वजह से मकान में आग लगने की बात कहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खुखुंदू निवासी तेजू गुप्ता की शादी मई 2013 में खामपार इलाके के परसिया खेतनी निवासी सीता देवी के साथ हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। तेजू राजमिस्त्री का काम करता है।

जबकि सीता देवी के ससुर रामशंकर मजदूरी करते हैं। गुरुवार को परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर काम पर गए थे। सास नाती को लेकर खेत की तरफ गई थी।

सीता (24) मकान में अकेली थी। मकान में किसी कारण वश आग लग गई। आग की चपेट में आने से महिला जल गई। अंदर का सामान और बाहर छप्पर भी आग की चपेट में आ गया।

धुआं देखकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला गया। आग की चपेट में आने से महिला की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने के बाद परिवार के लोग काम छोड़कर घर लौट आए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस की पूछताछ में ससुर रामशंकर ने शार्ट सर्किट से मकान में आग लगने की बात कहीं है। एसओ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। ससुराल पक्ष के लोगों से बातचीत का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें