फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने जान देने की कोशिश की

Fri, 05 Feb 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चाचा, चाची के व्यवहार से क्षुब्ध छात्रा ने ट्रेन से कटकर जान देने की कोशिश की। लेकिन लोगों की तत्परता से उसकी जान बच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला समझने के बाद छात्रा को लोगों की सहमति से एक दुकानदार की सुपुर्दगी में दे दिया।

नगर के माल गोदाम के समीप सुबह करीब 11 बजे एक 14 वर्षीय छात्रा ट्रेन के सामने पहुंचने के लिए ट्रैक की तरफ दौड़ने लगी। यह देख वहां मौजूद लोग सक्रिय हुए और ट्रैक पर पहुंचने से पहले ही उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


कक्षा आठ में पढ़ने वाली छात्रा स्कूली ड्रेस पहनी हुई थी। छात्रा मठिया मिश्र गांव की रहने वाली बताई जा रही है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस को छात्रा ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उसके माता-पिता की मौत हो गई। इसके बाद से वह अपने चाचा-चाची के पास रहती है।

उसका आरोप है कि चाचा-चाची बात-बात पर उसे प्रताड़ित करते हैं और अक्सर मारते -पीटते रहते हैं।

लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर वह स्कूल के लिए घर से निकली और प्राइवेट बस से सलेमपुर आत्महत्या करने के लिए चली आई।

छात्रा से उसकी आपबीती जानने के बाद पुलिस ने चाचा से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला।

पुलिस ने फिलहाल लड़की को पुलिस ने एक दुकानदार की सुपुर्दगी में रखा है। इस बाबत इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि लड़की को एक दुकानदार के घर सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन


लड़की के बताए नाम पता के आधार पर इसके अभिभावक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें