फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मी-नारायण की मूर्ति चोरी

Sat, 13 Feb 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर गांव स्थित एक प्राचीन मंदिर से लक्ष्मी-नारायण की मूर्ति चोरी हो गई। मूर्ति की  कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


रविवार सुबह पूजा करने पहुंचे पुजारी ने चोरी की जानकारी ने मंदिर प्रबंधक को दी। मंदिर की प्रबंधक बबीता सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।

रामनगर गांव के कलिका शाही और उनकी पत्नी बहूरिया रानी ने 150 वर्ष पहले अपने घर के सामने पर भव्य मंदिर बनवाया था।

मंदिर के मुख्य गर्भगृह में लक्ष्मी-नारायण की सफेद पत्थर की मूर्ति स्थापित कराई गई थी। परिसर में ही में गणेश, दुर्गाजी, शंकरजी और सूर्यदेव की भी मूर्तियां स्थापित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की रात को चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर मुख्य मूर्ति चुरा ली। मंदिर में चोरी की जानकारी होने पर सुबह गांव और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

जानकारी मिलने पर देवरिया में रहने वाली मंदिर की प्रवंधक बबिता सिंह पहुंची और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बारीकी से निरीक्षण किया।

गांव के सिंहासन यादव, मंजूर, विंध्याचल, महंथ, टिंकू शाही, प्रिंस शाही आदि का कहना है कि आज तक इस मंदिर में कभी चोरी नहीं हुई थी। पहली बार ऐसा हुआ है।

इसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। एसओ बघौचघाट रामअशीष यादव का कहना है कि मंदिर से मूर्ति चोरी हुई है। मंदिर की प्रबंधक ने तहरीर दी है। मौके का निरीक्षण किया गया है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें