फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर आतिशबाजी से अफरातफरी

Sun, 29 Jan 2017 10:19 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर भाजपा प्रत्याशी का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर। प्रत्याशी के स्वागत में पहुंचे समर्थक रेलवे स्टेशन पर पटाखा फोड़ने लगे। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद पटाखा फोड़ना लोगों ने बंद किया। मौके पर पहुंची सचल दल की टीम ने वीडिओग्राफी कराई। सलेमपुर सुरक्षित सीट के भाजपा प्रत्याशी काली प्रसाद और सांसद रविंद्र कुशवाहा कृषक एक्सप्रेस से सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर दोपहर में पहुंचे।
विज्ञापन


प्रत्याशी के समर्थकों ने प्लेटफॉर्म पर पटाखे फोड़ना शुरू कर दिए। इससे प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में भगदड़ मच गई। पटाखा की आवाज सुनकर पुलिस और सचल दल की टीम भी पहुंच गई। सचल दल के डॉ. संजीव राय और राहुल गुप्ता ने समर्थकों के हूटिंग करने, वाहनों पर लगाए गए स्टीकर और पटाखा फोड़ने वालों की वीडिओग्राफी कराई।

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद कार्यकर्ताओं ने प्लेटफॉर्म पर पटाखा फोड़ना बंद किया। इसके बाद लोगों ने रेलवे कैंपस में आतिशबाजी की। सचल दल के प्रभारी डॉ. संजीव राय ने बताया कि वीडिओग्राफी कराई गई है, फुटेज देखने बाद कार्रवाई होगी। इस दौरान स्वागत में आए भाजपा नेता प्रभाकर द्विवेदी, घनश्याम तिवारी समेत दस नेताओं का पर्स जेबकतरों ने उड़ा लिया। कुछ देर बाद इसकी जानकारी होने पर वे दंग रह गए। पर्स में रखे नकदी रुपये समेत कागजात गायब हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें