फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूरे की चिंगारी से जल गया मकान

Sat, 30 Apr 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
तरकुलवा के जमुनी गांव में आग लगने हसमुदीन का घर जलकर खाख हो गया।
विज्ञापन
 तरकुलवा थानाक्षेत्र के जमुुनी गांव में शुक्रवार की रात को घूरे की चिंगारी से निकली आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बगल के पक्का और झोपड़ी की मकान में आग लग गई। इससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। गांव के लोगों ने प्रयास कर आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


गांव के हसमुद्दीन के घर के बगल में घूरा पर राख फेेका गया था। इसमें आग थी। रात 11.30 बजे के करीब घरे से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग की लपट से परिवार के लोग जगे और चिल्लाते हुए भागने लगे। शोर सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने फायर सर्विस को सूचना दी, लेकिन फायर सर्विस की गाड़ी पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग को बुझा लिया था। लोगों की सूचना पर फायर सर्विस की गाड़ी बीच रास्ते से लौट गई।

हसमुद्दीन का कहना है कि करीब आठ लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। वहीं, बैतालपुर के जमुना गांव के एक खेत में डंठल में आग लगाया गया था। हवा तेज होने की वजह से आग गांव के करीब तक पहुंच गई थी। गांव के लोगों ने पानी फेक कर आग को बुझाया। इससे बड़ी घटना होने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें