फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष का भतीजा बता टीएसआई को पीटा

Tue, 30 May 2017 10:53 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
कोतवाली में खड़ी आरोपी की गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। वीआईपी कार्यक्रम के दौरान सड़क खाली करवा रहे टीएसआई रामवृक्ष यादव को स्कार्पियो सवार युवक ने सरे राह पीट दिया। इसपर मौके पर ड्यूटी पर खड़े पुलिसकर्मी भी आरोपी पर टूट पड़े और उसे जमकर पीटा। आरोपी ने खुद को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष का भतीजा बताया, जबकि जिलाध्यक्ष राम इकबाल यादव आरोपी से कोई संबंध नहीं होने का बात कह रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक भाजपा का एजेंट है।
विज्ञापन


मंगलवार को टाउनहाल में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम था। पूरे जिले की फोर्स वीआईपी ड्यूटी में तैनात थी। टीएसआई रामवृक्ष यातायात पुलिसकर्मी के साथ सड़क पर जाम हटवा रहे थे। डीएम बंगले के पास दीपक यादव नाम का युवक स्कार्पियो खड़ी कर मोबाइल से बात कर रहा था। टीएसआई ने जाम का हवाला देकर गाड़ी आगे बढ़ाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई। आरोपी ने टीएसआई की नेम प्लेट पढ़कर कहा कि तुम यादव हो और हमें नहीं जानते हो।

इस पर टीएसआई ने छड़ी से दीपक को ठेल दिया। दीपक यादव ने वर्दी पर हाथ डालते हुए टीएसआई को थप्पड़ मार दिया। इसपर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी दीपक पर टूट पड़े। गाड़ी से खींचकर उसे बीच सड़क पर लात और डंडे से पीटना शुरू कर दिया। बीच सड़क पर मारपीट से अफरा-तफरी मच गई। आरोपी दीपक यादव को पुलिस कोतवाली ले गई।
विज्ञापन


पूछताछ में उसकी पहचान बघौचघाट थानाक्षेत्र के पकहा गांव निवासी दीपक यादव, पुत्र गुड्डू के रूप में हुई। आरोपी ने बताया कि उनके चाचा राम इकबाल यादव सपा के जिलाध्यक्ष हैं। उसने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसकी पिटाई करने के बाद स्कार्पियो का शीशा तोड़ दिया। घटना की बाबत सीओ सिटी अजय सिंह का कहना है कि जाम हटवाने को लेकर विवाद हुआ। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी दीपक यादव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें